CM Shiv Raj Singh Chouhan Washing Feet Woman Viral Video: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी क्रम में दोनों ही पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी है। वहीं दूसरी और उम्मीदवारों का ऐलान भी किया जा रहा हैं। जहां एक तरफ भाजपा 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है वहीं कांग्रेस 144 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को शहडोल में थे। शहडोल के कंकाली देवी मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना कीं इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कन्या पूजन किया और महिला के पैर भी धोए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सीएम ने इस अवसर पर कहा कि जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। एमपी मेरा मंदिर है वहीं एमपी में रहने वाली जनता मेरी भगवान है और जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कई लोग तो कह रहे हैं कि मामा का श्राद्ध हो गया। मैंने कहा भैया कर लो मामा का श्राद्ध। मामा ऐसे नहीं जाने वाला मरने के बाद भी राख के ढेर से फिर जिंदा हो जाऊंगा। सीएम लोगों से कहा कि एक महीने मेरे प्रचार का काम करो, 5 साल तक हम आपकी सेवा करेंगे। बता दें कि आचार संहिता लगने के बाद सीएम पहली बार प्रदेश के दौरे पर थे।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines