Vivek Tankha questions on transparency in Election results: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने चुनावी नतीजों में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस EVM मुद्दे को लेकर अदालत जा सकती है, क्योंकि चुनाव में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर संसद, कोर्ट, चुनाव और जनता के बीच जाने का रास्ता खुला है।
जिस तरह की पारदर्शिता होनी चाहिए थी वह नहीं दिखी
इस दौरान विवेक तन्खा ने कहा कि चुनाव में जिस तरह की पारदर्शिता होनी चाहिए थी वह नहीं दिखी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पहले ग्राउंड में बदलाव का माहौल था। वहीं, चुनावी नतीजों के बाद लोगों में आक्रोश दिख रहा है। विवेक ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था हो, जिससे चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके और चुनाव में पारदर्शिता का मुद्दा INDIA गठबंधन का अहम विषय होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्ष के अस्तित्व के लिए जरूरी है कि हम सब मिलकर लड़ाई लड़ें।
यह भी पढ़ें- भाजपा ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
कमलनाथ और हाई कमान के बीच का मामला
वहीं, पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के इस्तीफे की अटकलों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कमलनाथ और हाई कमान के बीच का मामला है। इस दौरान प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला न होने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का चयन भाजपा की आंतरिक रणनीति का हिस्सा है।
कांग्रेस की करारी हार
बता दें कि भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, इन सभी राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व इन तीन राज्यों में से दो (छत्तीसगढ़ और राजस्थान) में कांग्रेस सत्ता में थी, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की इन राज्यों में जीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines