हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: रिहा होते ही बंदी बनाने लगा रील, बाद में हुआ फील... वीडियो वायरल होते ही दोबारा भेजा जेल

विज्ञापन

Indore Viral Video: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक कैदी को जेल से छूटने के दौरान वीडियो बनना और बनवाना भारी पड़ गया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Indore Viral Video) हुआ, वैसे ही पुलिस शख्स के खिलाफ फिर से एक मुकदमा दर्ज किया और दोबारा जेल में डाल दिया। ये वाक्या पूरे जिले में चर्चाओं का मुद्दा बना हुआ है।

हत्या के मामले में गया था जेल

जानकारी के मुताबिक ये मामला इंदौर की सेंट्रल जेल का है। यहां हत्या के एक मामले में मुखर्जी नगर का रहने वाला शैलू उर्फ शैलेंद्र जायसवाल सेंटल जेल में बंद था। 15 अगस्त के मौके पर जेल प्रशासन ने 22 कैदियों को रिहा किया गया था। इनमें शैलू भी शामिल था। शैलू की रिहाई के दौरान उसके साथियों का पूरा काफिला आया था।

https://twitter.com/singhsimran4321/status/1696839782159327360

अब इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

उसके साथियों ने इस दौरान उसकी रील बनाई। रील बनाने के बाद उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब ये वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो उन्होंने फिर से कार्रवाई कर दी। बताया गया है कि वीडियो को देखकर पुलिस ने एमजी रोड थाने में धारा 188 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें