मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किन्नर समाज के लोगों ने ट्रेन में एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान आदर्श विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो विदिशा जिले के गंजबासौदा का निवासी था। वह प्रतिदिन गंजबासौदा से भोपाल नौकरी के लिए ट्रेन से आता-जाता था।
15 मार्च को हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 मार्च की है। मृतक आदर्श रात के समय गोंडवाना एक्सप्रेस से गंजबासौदा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांची के आसपास किन्नर समाज के लोगों ने उससे पैसे मांगे और पैसे ना देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने आदर्श के साथ बुरी तरह से मारपीट की। 8-10 किन्नरों ने चलती ट्रेन में आदर्श को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। उसका शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक के पास मिला है।
किन्नरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें किन्नर आदर्श को ट्रेन की बोगी में बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आदर्श पर किन्नर लात-घूंसे बरसा रहे हैं और उसके ऊपर कूद रहे हैं। इस दौरान ट्रेन में मौजूद सभी लोग मूकदर्शनक बने रहे, किसी ने भी आदर्श को बचाने और किन्नरों को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं, विश्वकर्मा समाज ने आदर्श की हत्या पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और ट्रेन में किन्नरों के बख्शीश मांगने पर रोक लगाने की मांग की है।
मंत्री का रिश्तेदार निकला मृतक
इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा का कहना है कि आदर्श उनका रिश्तेदार था और इस घटना को लेकर समाज के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंत्री ने कहा कि आदर्श विश्वकर्मा प्रतिदिन गंजबासौदा से भोपाल अप-डाउन करता था। किन्नरों ने ट्रेन में उसके साथ मारपीट कर उसे बेरहमी से मार डाला। हम प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
क्या कहा पुलिस ने?
वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी योगेंद्र सिंह परमार का कहना है कि हमें एक डेड बॉडी मिली थी, जिसके संबंध में हमने मर्ग कायम कर (किसी घटना या दुर्घटना में हुई मौत का पंचनामा बनाते समय घटना की पुष्टि करना) मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एसपी ने भी हमें यही निर्देश दिए हैं। जैसे ही रिपोर्ट आएगी हम उचित कार्रवाई करेंगे।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
10 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines