TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

MP News: बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 8 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 13 फीट पर फंसी थी मासूम

MP News: विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के कजरी बरखेड़ा गांव बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम उसे लेकर अस्पताल रवाना हो गई। जहां जांच के बाद बच्ची को मृत […]

Vidisha Borewell Accident
MP News: विदिशा जिले की सिरोंज तहसील के कजरी बरखेड़ा गांव बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को करीब आठ घंटे के ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम उसे लेकर अस्पताल रवाना हो गई। जहां जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

आठ घंटे तक चला ऑपरेशन

बता दें कि बोरवेल की गहराई 20 से 25 फीट थी। जिसमें अस्मिता नाम की बच्ची खेलते वक्त गिर गई थी। जैसे ही जानकारी प्रशासन को मिली तो तुरंत ही ऑपरेशान शुरू किया गया। घटना सुबह 10 बजे की थी। जहां पुलिस और प्रशासन की मदद से करीब आठ घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया।

13 फीट पर फंसी थी बच्ची

बताया जा रहा है कि घर के बाहर बने बोरवेल की गहराई करीब 15 फीट से ज्यादा थी। जिसमें बच्ची करीब 13 फीट पर फंसी थी। जिसके बाजू से जेसीबी और पोकलेन की मदद से बोरवेल के पैरेलल गड्डा खोदा गया था, उसके बाद सुरंग बनाकर बच्ची तक टीम पहुंची और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान बारिश के कारण रेस्क्यू में परेशानी भी हुई। लेकिन ऑपरेशन जारी रखा था।


Topics:

---विज्ञापन---