विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा “रेपिस्ट को चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाए, अंतिम संस्कार भी न हो, उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। जिससे चील कौवे नोच नोच कर खा जाएं”
आगे मंत्री ने कहा “मानव अधिकार जाए भाड़ में, ऐसे नरपिशाचों का कोई मानव अधिकार नहीं होता”। दअरसल, इंदौर के महू में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मैं ये चाहती हूं कि एक हस्ताक्षर अभियान चले। वह बोलीं होता क्या है एक अपराधी ने अपराध समाज में किया उसे फांसी जेल में एकांत में मिलती है। जिसे किसी ने देखा ही नहीं, किसी के मन में भय पैदा ही नहीं होता, लोग भूल जाते हैं।
आगे उन्होंने कहा मैं चाहती हूं कि बेटियों के दुष्कर्मियों को चौराहे पर फांसी दो। उसका अंतिम संस्कार भी नहीं होने देंगे। चील कौवे उसे नोच नोच कर खा जाएं, जब लोग इस दृश्य को देखेंगे तो बेटियों की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और सभी हर मां बेटी पत्रक में अपनी जानकारी लिखकर मुख्यमंत्री से अपील करेगी।
संबंधित खबरें
लोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
36 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines