International Yoga Day: जबलपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबलपुर पहुंच चुके हैं। जहां डुमना एयरपोर्ट राज्यपाल मंगूभाई पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और सर्वानंद सोनोवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें परेड की सलामी भी दी गई।
भेड़ाघाट में करेंगे नौका विहार
उपराष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर उन्हें सबसे पहले गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। उपराष्ट्रपति जबलपुर में थोड़ा आराम करने के बाद भेड़ाघाट जाएंगे। जहां वह नौका विहार करेंगे और उसके बाद शाम को नर्मदा आरती करने गौरी घाट पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे और सुबह योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
1 लाख 25 हजार लोग जुटेंगे
जबलपुर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 80 देशों में किया जाएगा। खास बात यह है कि अकेले जबलपुर शहर में एक लाख 25 हजार नागरिकों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम गैरिसन ग्राउण्ड में किया जाएगा। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि रहेंगे। इस आयोजन में दिव्यांग, ट्रांसजेन्डर, कैंसर तथा थैलिसीमिया रोगी भी योग करेंगे। जबलपुर के पास बरगी बांध पर पर भी योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सुबह 6 बजे से शुरू होगा आयोजन
योग दिवस का मुख्य आयोजन जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड में सुबह 6 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल की सहभागिता प्रस्तावित है। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
19 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines