Unique Wedding In Khargone: हंसराज गुप्ता। शादी के सीजन में बारातें तो आपने कई देखी होगी। लेकिन जब कुछ अलग होता है तो रोमांच बढ़ जाता है। सोचिए जब बेलगाड़ी पर शान-बान से सवार दूल्हा 35 ट्रैक्टरों पर अपनी बारात लेकर निकले तो नजारा देखने वाला होगा ही। ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देखने को मिला है। जहां एक दूल्हे ने अपनी अनोखी बारात निकाली।
35 ट्रैक्टरों पर निकली बारात
दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में निकली एक बारात पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि यहां एक दूल्हा खुद बेलगाड़ी पर बैठा और उसके पीछे-पीछे 35 ट्रैक्टरों पर बाराती निकली। जिसके बाद इस बारात का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला खरगोन जिले के बड़ेल गांव का है। बड़ेल में रहने वाले धीरज परिहार बेंगलुरू में जॉब करते हैं। जब उनके परिजनों ने उनकी शादी फिक्स की तो धीरज ने अपनी शादी में कुछ अलग करने का सोचा।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1655497847507386370?s=20
भगवान शिव की तरफ निकालना चाहता था बारात
धीरज ने बताया कि वह अपनी बारात भगवान शिव की तरह निकालना चाहता था। वह नंदी पर सवार होकर बारात लेकर अपनी दुल्हन के घर जाना चाहता था। ऐसे में उसने बेलगाड़ी पर अपनी बारात निकाली। जबकि उसके पीछे-पीछे 35 ट्रैक्टरों का काफिला चला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1 किलोमीटर लंबा था काफिला
खास बात यह है कि जब 35 ट्रैक्टरों का यह काफिला 1 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा था। ऐसे में बारात की ड्रोन से वीडियो ग्राफी कराई गई। धीरज के पिता सीताराम परिहार ने बताया कि वह लंबे समय से शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन जब धीरज ने इस तरह से बारात लेकर जाने के बारे में बताया तो सबने रंजामंदी दी जिसके बाद उसकी बारात इसी तरह से निकाली गई।
धीरज का कहना है कि वह किसान परिवार से हैं, बेलगाड़ी और ट्रैक्टर किसान की पहचान होती है। इसलिए उसने इन पारंपरिक तरीकों से ही अपनी बारात निकाली है। फिलहाल अपनी अनोखी बारात निकालकर धीरज सुर्खियों में हैं। जबकि उसके बारात का वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
10 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
10 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines