हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम शिवराज के सामने खोली खराब सड़क की पोल, कहा-माफी मांगता हूं 

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में बन रही नई सड़कों की कलई खुद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक मंच से खोल दी। दरअसल, सोमवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मध्यपदेश पहुंचे जहां उन्होंने जबलपुर और मंडला में 5315 करोड़ रुपये लागत की 543 किलोमीटर लंबी 13 सड़क परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया, इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर के वेटनरी कॉलेज मैदान में 4054 करोड़ रुपये की लागत से 214 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया,वहीं 1261 करोड़ रुपये की 329 किलोमीटर की 5 सड़क परियोजनाओं का पुलिस ग्राउंड मंडला में शिलान्यास किया। इस दौरान मंडला के कार्यक्रम में मौजूद नितिन गडकरी ने बरेला से मंडला तक 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 63 किलोमीटर की टू लेन सड़क को देखकर नाराजगी व्यक्त की वही मंच से ही इसके लिए बेबाकी से माफी भी मांगी उन्होंने कहा ” अगर गलती है तो उसके लिए माफी मांगना चाहिए आपका जो मंडला से जबलपुर रोड है

विज्ञापन

उसमें बरेला से मंडला 400 करोड़ रुपए का 63 किलोमीटर की 2 लेन सड़क का जो काम कर रहा है उससे मैं संतुष्ट नहीं हूं अब दिक्कत यह है बहुत दिक्कतें आई है बहुत सी बार आपको तकलीफ भ हो रही है आज में आने से पहले ही अधिकारियों से बातचीत हुई उनसे कहा जितना काम हुआ है उसे म्युचुअल कंसेंट से सस्पेंड कर दो,पुराने काम को रिपेयर करो, नया टेंडर निकालो और जल्दी ही यह रोड अच्छा और पूरा करके दो यह मैंने उनको यह आदेश दिया अभी तक इसके लिए आपको जो तकलीफ हुई है उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola