Jyotiraditya Scindia Wrote Letter Two MP Minister: मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों को लेटर लिखा है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस लेटर में राज्य सरकार के मंत्रियों से शिवपुरी में पानी की समस्या को हल करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए भी कहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह पत्र जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके को लिखा है।
जल संसाधन मंत्री को पहला पत्र
शिवपुरी की जल समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को दो पत्र लिखे। पहले पत्र में सिंधिया ने चंदापाठा तालाब को माधव लेक और माधव लेक से भगोरा तालाब जोड़ने वाले कनेक्टिंग चैनल पर खास जोर दिया है। उन्होंने इस कनेक्टिंग चैनल की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं, दूसरे पत्र में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में बढ़ती पानी की कमी की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने मड़ीखेड़ा इंटेक वेल में शहर के लिए आरक्षित पानी की भी बात की है।
यह भी पढ़ें: MP: इछावर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लाडली बहनों के लिए गाया ‘एक हजारों में मेरी बहना है….’
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री को दूसरा पत्र
इस पत्र में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शहर के लिए आरक्षित पानी 14 MCM से बढ़ाकर 21.53 MCM करने की मांग की है। इससे शहर के लोगों की भविष्य में पानी की जरूरतें पूरी होती रहेंगी। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने जल निगम को मड़ीखेड़ा से शहर के 20 एमएलडी पानी की अतिरिक्त मांग की है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines