Union Minister Jyotiraditya Scindia Praised Mohan Govt Budget: मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन मोहन यादव सरकार ने अपना पहला पूर्ण बजट सदन में पेश किया। इस बजट में सरकार ने महिलाओं से लेकर गरीब, युवा, किसान, बिजनेस मैन और आम आदमी तक के लिए काफी रखा है। खुद सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों को विकास के काम के लिए पर्याप्त बजट दिया गया है। अब गुना के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मध्य प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ की है।
प्रदेश के विकास और प्रगति का बजट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर अंचल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के बजट की काफी तारीफ की है। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश का बजट एक जनहित, विकासशील और प्रगतिशील बजट है। जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के बजट में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के विकास के लिए प्रवधान है। बजट में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर एक विभाग के बजट में बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें: जनजातीय लोगों का विकास तय! CM मोहन यादव का मास्टर प्लान, अधिकारियों को दिए निर्देश
100 गुना विकास है हमारा संकल्प
इसके साथ ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि प्रदेश का 100 गुना विकास हमारा संकल्प है। सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा होने जा रहा है। यह बहुत अच्छा बजट है और प्रदेश का विकास इससे जरूर सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही सिंधिया ने रोजगार को लेकर कहा कि औद्योगीकरण और नए निवेश के आधार पर प्रदेश के युवाओं को नौकरियां भी उपलब्ध हो पाएंगी। पूरे मध्य प्रदेश में एक नई क्रांति कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में जरूर आएगी। पीएम मोदी की कैबिनेट में मध्य प्रदेश से उन्हें आर्थिक निवेश की जिम्मेदारी मिली है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines