Shivraj Singh Chauhan Targets CM Mamata Banerjee: कोलकाता डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में बवाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज पश्चिम बंगाल के विधानसभा में ममता सरकार की तरफ से एक बिल पेश किया गया। जिसमें रेप के दोषी को 10 दिन के अंदर फांसी देने की बात कही गई है। अब इस मामले में पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जबकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी संवेदनहीन हो गई हैं।
ममता बनर्जी पर शिवराज का वार
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई हैं। ममता दीदी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध से ध्यान भटकाने के लिए नया बिल लेकर आई हैं। ममता सरकार द्वारा पहले क्यों नहीं बिल लाया गया? देश में सबसे पहले साल 2017 में ही मध्य प्रदेश ने दुष्कर्म करने वालो को फांसी की सजा का कानून लागू कर दिया था। इस कानून के तहत अब तक 42 लोगों को फांसी की सजा हुई है। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
‘संवेदनहीन हो गई हैं दीदी’
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने सवाल पूछते हुए कहा कि ममता दीदी क्या आप इस बिल के बाद संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को फांसी देंगी? संदेशखाली में अनेक महिलाओं ने शेख शाहजहां के खिलाफ उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी संवेदनहीन है, उनमें अब कोई संवेदना नहीं बची है। ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ अपराध से सबका ध्यान भटकाने के लिए ये बिल लेकर आई हैं। ममता दीदी जवाब दे कि क्या ये कानून पहले क्यों नहीं लाया गया, पहले संवेदनशीलता क्यों नहीं दिखाई गई। ममता बनर्जी जवाब दें कि, क्या शेख शाहजहां को भी इस कानून के तहत फांसी की सजा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines