MP Politics: दीपक कौरव की रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कि इस बार दूसरे राज्यों के नेताओं को भी एमपी में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिस पर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। जबकि उन्होंने काशी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर भी प्रतिक्रिया दी है।
चुनाव शिवराज और उनकी टीम पर छोड़ देना चाहिए
दरअसल, नरसिंहपुर जिले के दौरे पर पहुंची पूर्व सीएम उमा भारती से जब चुनाव में बाहरी नेताओं की एंट्री पर सवाल किया तो उन्होंने कहा ‘मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश में छोड़ देना होगा, शिवराज जी और उनकी टीम पर छोड़ देना होगा तो हम 2003 का रिकॉर्ड बनाएंगे। क्योंकि यहां पर शिवराज एक सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व हैं, यहां पार्टी के कार्यकर्ता नीचे की सब बात समझते हैं इसलिए हम सलाह दे रहे हैं बाहर के जो लोग हैं, वह यहां आए लेकिन हम लोग कमजोर नहीं हैं, हम लोग चुनाव लड़ना जानते हैं और जीतना भी जानते हैं।’
एमपी का संगठन सबसे मजबूत
उमा भारती ने कहा ‘हम लोग चुनाव लडना जानते हैं, बेहद कम पैसों में हमने चुनाव लडा है, मध्य प्रदेश संगठन की दृष्टि से भारत का सबसे मजबूत राज्य हैं, बीजेपी का कार्यकर्ता संस्कारी हो सकता है, व्यभिचारी नहीं इसलिए हम मध्यप्रदेश में सरकार बना लेंगे।’
दरअसल, इस बार मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अन्य राज्यों के नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी ने चार राज्यों के विधायकों को भी सर्वे के लिए प्रदेश की विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में उमा भारती का यह बयान प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
वहीं काशी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर उमा भारती ने कहा ‘पुरातत्व विभाग क्या कहता है, सुप्रीम कोर्ट क्या कहता है, इसका कोई मतलब नहीं, अयोध्या, मथुरा, काशी मुस्लिम समाज प्रसन्नता से हिंदू समाज को सुपुर्द कर दें और हिंदू समाज इसके बदले में वचन दें कि इसके बाद किसी भी मस्जिद को कोई हाथ लगाएगा तो हिंदू समाज का दायित्व है उसकी रक्षा करें’
ये भी देखें: Amit Shah MP Visit : Bhopal में अमित शाह…जारी करेंगे शिवराज का ‘रिपोर्ट कार्ड
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
16 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines