'कंगना रनौत को किसी की प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं, कर देती हैं बोलती बंद', उमा भारती ने तारीफ

Uma Bharti Praised Kangana Ranaut: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है।

Uma Bharti Praised Kangana Ranaut

उमा भारती ने कि कंगना रनौत की तारीफ

Uma Bharti Praised Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के राजनीति में शामिल होने के बाद से ही विवादों का सिलसिला जारी है। अक्सर कंगना रनौत को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा विवादित बयान दिया जा रहा है। हाल ही में हिमाचल के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया, जिसको लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई। अब इस मामले पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान सामने आया है। उमा भारती ने कहा कि कंगना रनौत को किसी प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है, रही बात कांग्रेस की तो उनका तो चरित्र ही ऐसा है।

विज्ञापन

कंगना रनौत को प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं

इस मामले को लेकर उमा भारती ने कहा कि उन्हें लगता है कि कंगना रनौत को किसी प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं है। वह इन बातों का जवाब देने के लिए बहुत समर्थ हैं। वह अपना बचाव करने में सक्षम है। वह पूरी ताकत के साथ अपना बचाव करती हैं और सामने वाले की बोलती बंद कर देती हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार महिला शक्ति पर विवादित बयान देने पर उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस का तो चरित्र ही ऐसा है। नैना साहनी कांड के बारे में सभी को पता है।

विज्ञापन

उमा भारती का प्रियंका गांधी पर तंज

इसके साथ ही, उमा भारती ने प्रियंका गांधी के मुरैना दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह विपक्ष में हैं उन्हें आना चाहिए, उसके साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी सभी लोगों को आना चाहिए। हालांकि कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लोग वोट तो भाजपा को ही देंगे। इसके साथ ही, उन्होंने प्रियंका गांधी के मंगलसूत्र वाले बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि कारगिल में कितने सैनिक शहीद हुए थे सभी को पता है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की शहादत को हम भूल नहीं सकते, लेकिन प्रियंका और राहुल गांधी का इन दोनों की शहादत पर राजनीति करना सही नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ