---विज्ञापन---

कांग्रेस पर जमकर बरसे MP CM मोहन, बोले- खुद ने संविधान में 100 बार किया संशोधन

CM Mohan Yadav Targets Congress: सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के संविधान खतरे में है वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब 100 बार खुद संविधान में संशोधन किया है और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Targets Congress: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सीएम मोहन यादव बुधवार को सागर के खुरई में आयोजित हुए चुनावी सभा में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

---विज्ञापन---

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के संविधान खतरे में है वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को इतिहास पढ़ना चाहिए। वह संसद की किताबों या गूगल करके पढ़ सकते हैं कि सबसे पहले संविधान को बदलने का काम किसने किया है। 1950 में कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री ने पहली बार संविधान संशोधन किया था।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि मध्य प्रदेश में बीते दिन पप्पू जी आये थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह झूठ की दुकान और मशीन है। वह जब बोलते हैं झूठ ही बोलते हैं। कई बार तो उन्हें पता भी नहीं होता कि वह कह रहे और क्या बोल रहे हैं, लेकिन जनता सब पता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: दिग्विजय सिंह के आरोपों पर BJP प्रत्याशी का अनोखा जवाब, बोले- आपके मुंह में घी शक्कर

कांग्रेस ने किया 100 बार संविधान में संशोधन

इसके बारे में सीएम मोहन यादव ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू जी ने लगभग 17 बार संविधान में संशोधन किया था। वहीं इंदिरा गांधी ने 29 बार, लालबहादुर शास्त्री जी ने 3 बार और राजीव गांधी ने 10 बार संविधान में संशोधन किया था। इस तरह से कांग्रेस ने करीब 100 बार खुद संविधान संशोधन किया है और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

---विज्ञापन---

जनता से दिल का कनेक्शन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के दिल के साथ कनेक्शन होना चाहिए। देश की जनता ने अब आपको नापसंद कर दिया है, तो अब आप इसका सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ रहे हो।

First published on: May 02, 2024 02:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola