विपिन श्रीवास्तव, उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन के सेजावता गांव में एक युवक को बोरिंग लिफ्टर मशीन की जंजीर से लटकाकर बेहरमी से पीटा गया। इतना पीटा कि मारने वाले का डंडा ही टूट गया। जंजीर पर लटका युवक गिड़गिड़ाता रहा- ” मैं तेरा मामा हूं, मत मार, मैं मर जाउंगा” तालीबानी पिटाई का ये अब वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी अर्जुन मोंगिया को आशंका थी कि युवक ने उसके खेत से तलवार चोरी की। जिसके बाद युवक को बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद से युवक डर के चलते गांव छोड़कर चला गया है।
थाना प्रभारी लाइन अटैच
हालांकि पुलिस का कहना है कि करीब 2 महीने पुराने मारपीट के इस वीडियो की जानकारी इंगोरिया पुलिस प्रभारी को 3 दिन पहले मिल गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने इंगोरिया थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खल्लाटे को इस मामले में संवेदनशीलता नहीं बरतने पर लाइन अटैच कर दिया है, क्योंकि यह मामला 2 महीने पुराना होने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines