उज्जैन में पत्नी की बेवफाई से दुखी एक शख्स ने जान दे दी है। 38 साल के ट्रक ड्राइवर तनवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले शख्स ने दो वीडियो बनाए और उन्हें अहमदाबाद में रह रही बहन रिजवाना कुरैशी को भेज दिया था। इस वीडियो में तनवीर ने अपनी पत्नी तंजिला, सास शकीला और पत्नी के दोस्त सोनू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में उसने तीनों को कड़ी सजा देने की मांग भी की है।
मरने से पहले बनाया वीडियो
वीडियो रिजवाना ने देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह अपने भाई की मदद कर पाती, उसे आत्महत्या करने से रोक पाती, उससे पहले उसने अपनी जान दे दी। वीडियो देखते ही रिजवाना ने अपने दूसरे भाई कादिर को फोन कर इसकी जानकारी दी। कादिर ने अपने भाई तनवीर को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। देर शाम कादिर अपने भाई के घर पहुंचा तो भौंचक्का रह गया।
तनवीर ने फांसी लगा ली थी। जब कादिर पहुंचा तो तनवीर फांसी के फंदे से झूलता दिखाई दिया। बताया गया कि तनवीर और तंजिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों की तीन लड़कियां और एक लड़का है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन सात साल पहले तनवीर को अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी हुई। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनाव हो गया। इससे तनवीर परेशान रहने लगा था।
यह भी पढ़ें : इंदौर में जल्दी नहाने की जिद में 12 साल के बच्चे ने खुदकुशी, वॉशरूम में ली आखिरी सांस
पत्नी, सास और पत्नी का बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप
मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में तनवीर ने यह भी कहा कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं और इसके लिए मेरी पत्नी, सास और पत्नी का बॉयफ्रेंड सोनू शफीक कुरैशी जिम्मेदार हैं। उसने आरोप लगाया कि ये लोग जान से मारने की धमकी देते हैं, मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैं बहुत परेशान हूं, इसीलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। वीडियो में उसने यह भी मांग की कि इन तीनों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उसने कहा कि मेरे बच्चे मुझसे बहुत प्यार करते थे, उन्हें भी मुझसे दूर कर दिया गया। उनके दिल में मेरे प्रति नफरत डाल दी है। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
वहीं, चिमनगंज मंडी के थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि मृतक द्वारा वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
4 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
6 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
9 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
10 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
11 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
12 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines