विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं जेसीबी पर भी पथराव किया। इस पूरे बवाल में जेसीबी चालक समेत 9 पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया।
घट्टिया तहसील के झितरखेड़ी का मामला
मामला उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के झितरखेड़ी का है। पुलिस और प्रशासन की टीम यहां अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि गांव में किसी ने सरकारी जमीन पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के पास तार फेंसिंग कर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था।
और पढ़िए – दिल्ली के फतेहपुर बेरी में 3 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; मासूम का इलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
सभी वर्ग के कार्यक्रम होते थे
ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि जमीन पर पहले सभी वर्ग के कार्यक्रम होते थे, लेकिन अतिक्रमण के बाद बंद हो गए। अतिक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार को पुलिस बल के साथ टीम पहुंची थी। तार फेंसिंग को हटाकर टीम रवाना हो रही थी, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पहले जेसीबी पर और फिर पुलिस की टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
और पढ़िए – नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां राहत बचाव में जुटीं
महिलाएं और बच्चे भी पत्थर फेंकते आए नजर
गांव में हुए इस बवाल का लोगों ने वीडियो भी बना लिए। जिसमें दिख रहा है कि गांव के लोग अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पत्थर फेंक रहे हैं। वीडियो में महिलाएं और बच्चे भी पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर दौड़ लगा रहे है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines