Ujjain News: विपिन श्रीवास्तव। एमपी के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी के दौरान छत से थूकने वाले आरोपी के घर बुधवार सुबह बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम और पुलिस का अमला ढोल और DJ लेकर घर गिराने पहुंचा। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी के घर को खाली करवाया। जिसके बाद डीजे पर गाने और ढोल बजवाकर मकान तोड़ा गया।
अवैध हिस्से को गिराया गया
कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आकाश भूरिया समेत तीन थानों का बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी ने बताया कि मुनादी करवाने का नियम है। इसी के तहत डीजे को लेकर आए थे। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले के मकान के अवैध हिस्से को तोड़ा गया है।
ये भी पढ़ेंः सीएम शिवराज ने चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक, कूनो नेशनल पार्क में भेजी जाएगी विशेषज्ञों की टीम
तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, इसी सावन सोमवार 17 जुलाई को शाम 6.30 बजे महाकाल की सवारी निकलने के दौरान टंकी चौक मार्ग स्थित बिल्डिंग से तीन लड़कों ने थूका और कुल्ला कर पानी फेंका था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक बालिग समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा जा चुका है। घटना से जुड़े दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। जिसके बाद आज जिला प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया।
ये भी पढ़ेंः MP में इस तारीख तक होंगे शिक्षकों के ट्रांसफर, प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होंगे तबादला
बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल हुआ था। वह सवारी में शामिल लोगों ने ही बनाया था। जिसमें आरोपी घर की छत से कुल्ला करके थूकते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से दो नाबालिग थे। जिन्हें बाल संप्रेक्षण ग्रह भेजा गया था।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त