Ujjain Minor Girl Rape Case Update Accused Bharat Soni Father Says Goil Maar Deni Chahiye Thi: उज्जैन में 15 साल की बच्ची से रेप करने वाला आरोपी भरत सोनी पुलिस गिरफ्त में है। उसने ऐसा घिनौना काम किया है, जिस पर पूरे परिवार को पछतावा है। आरोपी के पिता राजू सोनी ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ बहुत गलत हुआ है। जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसे अपराधियों को मौत की सजा नहीं तो और क्या सजा देंगे? अगर मेरे बेटे ने अपराध किया है तो उसे सीधे गोली मार देनी चाहिए। उसे पकड़ना नहीं चाहिए था।
अब क्या मुंह दिखाऊं अब लोगों को?
राजू सोनी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि अब क्या मुंह दिखाऊं अब लोगों को? मैंने ऐसा नहीं था कि मेरा बच्चा ऐसा निकल जाएगा। हालांकि उनको नहीं लगता कि उनके बेटे ने यह किया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बेटे ने किया होता तो वह फरार हो जाता, लेकिन वो भगा नहीं। फिलहाल अगर उसने कुछ भी गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।
7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
आरोपी भरत सोनी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। उस वक्त उसने भागने की कोशिश की तो चोटिल हुआ। शुक्रवार को उसे जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसे डॉक्टरों ने इंदौर रेफर किया है।
रेप करने के बाद लड़की को छोड़कर भागा
दरअसल, पीड़ित बच्ची सतना जिले की रहने वाली है। आरोप है कि 28 सितंबर को आरोपी भरत सोनी अर्जुन लिखे ऑटो में अपने साथ ले गया था। आरोपी ने जीवन खेड़ी में बच्ची के साथ रेप किया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। खून से लथपथ लड़की को राकेश नाम के शख्स ने अपने ऑटो में लिफ्ट दिया। राकेश ने कुछ दूर ले जाने के बाद हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर उसे छोड़ दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्जकिया है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में रूसी सेना ने अपने ही Su-35 fighter Jet को मार गिराया, सामने आया VIDEO
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
21 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines