Ujjain BJP Leader Husband Wife Murder: मध्य प्रदेश के उज्जैन में डबल मर्डर हुआ है। भाजपा नेता और उसकी पत्नी की हत्या हो गई है। घर में घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवास रोड स्थित गांव पिपलोदा में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की हत्या हुई है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने शक जताया है कि लूटपाट के चलते दोनों हत्याएं की गई हैं।
बदमाशों ने घर के CCTV भी तोड़ दिए
SP सचिन शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई के शव घर में ही एक कमरे में मिले। शव खून से सने थे और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। घर का सामान भी बिखरा मिला है। प्राथमिक जांच में घर में लगे CCTV कैमरे भी टूटे मिले।
SP सचिन ने बताया कि रामनिवा अपनी पत्नी के साथ गांव में पैतृक मकान में रहते थे। उनका बेटा देवास शहर में रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। वे रोज मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। आज नजर नहीं आए तो गांव में ही रहने वाला साला उनके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला मिला।
वारदात अलसुबह अंजाम दी गई
रामनिवास के साले ने अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन और जीजा के शव पड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और FSL की टीमें मौके पर पहुंचीं तो जांच में लूटपाट, बदमाशों और हत्याओं का अंदेशा हुआ। वारदात सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अंजाम दी गई है।
रामनिवास के साले ने बताया कि उसके जीजा गल्ला व्यापारी थे और उनके पास करीब 300 बीघा जमीन है। वह गांव के सबसे अमीर व्यापारी थे। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
19 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
23 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
23 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines