---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

क्षिप्रा नदी में गिरी कार से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उफनती क्षिप्रा नदी में गिर गई। कार में सवार तीन पुलिसकर्मी थाना प्रभारी अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर मदन लाल और महिला कांस्टेबल आरती पाल एक केस की जांच के सिलसिले में सफर कर रहे थे। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 7, 2025 15:04
ujjain
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रात को क्षिप्रा नदी में एक तेज रफ्तार कार गिर गई, जिसके निकालने की कोशिश रात से ही की जा रही थी। हालांकि तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से कामयाबी नहीं मिल पाई। अब एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

बताया गया कि कार में पुलिसकर्मी सवार थे, जो एक केस के सिलसिले में सफर कर थे। कार में एक थाना प्रभारी, एक SI और एक महिला कांस्टेबल सवार थे। कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बारिश की वजह से नदी पूरे उफान पर है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे हुई। कार में तीन लोग सवार थे, जो केस के सिलसिले में उज्जैन गए थे। आज सुबह एक इंस्पेक्टर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि अन्य दो कर्मियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर उन्हेल पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी एक लापता महिला के मामले की जांच करने जा रहे थे।

---विज्ञापन---

जियावाजी गंज क्षेत्र की पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति ने बताया कि पुल पर रेलिंग नहीं लगी थी, कार सीधे उफनती नदी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि उन्हेल पुलिस थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बाद में जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर नदी से निकाला गया। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रात 2.30 बजे रोक दिया गया और रविवार सुबह 5.30 बजे फिर से शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें : MP कांग्रेस अध्यक्ष के घर 5 लुटेरों ने बोला धावा, CCTV में कैद हुई घटना

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सब-इंस्पेक्टर मदन लाल और कांस्टेबल आरती पाल को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। खोजबीन अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और होमगार्ड की टीमें नावों, ड्रोन और गोताखोरों के साथ दोनों कर्मियों की तलाश कर रही हैं।

First published on: Sep 07, 2025 08:57 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.