MP कांग्रेस अध्यक्ष के घर 5 लुटेरों ने बोला धावा, CCTV में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में 5 लुटेरों ने चोरी की कोशिश की। हालांकि घर खाली होने की वजह से चोरी में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

इंदौर में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर चोरी की कोशिश।

इंदौर में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर चोरी की कोशिश।

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौंसले एक बार बुलंद देखने को मिल रहे हैं। किसी आम नहीं बल्कि इस बार लुटेरों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर को निशाना बनाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर और ऑफिस में लुटेरों ने धावा बोला है। इंदौर स्थित घर में 5 नकाबपोश लुटेरों ने पीसीसी चीफ पटवारी के घर में चोरी की कोशिश की। पूरी घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। घर और ऑफिस में तलाशी के बाद पांचों बदमाश पूरे इलाके में कई घंटों तक घूमते भी नजर आए। कैमरे में दिख रहा है कि इस दौरान बदमाश आसपास के घरों में भी घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

कोई नहीं था घर में

घर में पांचों चोरों ने छानबीन की लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। घर भी खाली था। जीतू पटवारी समेत परिवार के सभी सदस्य इंदौर से लगे राऊ स्थित घर में थे। जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से विधायक हैं। वह परिवार समेत उसी घर में रहते हैं। इंदौर वाले घर में कभी कभार आना होता है। काफी मशक्कत के बाद भी बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ा।

चोरी से पहले लाइट कर दी बंद

चोरों ने पटवारी के घर में दाखिल होने से पहले चोरी की पूरी स्क्रिट लिखी थी। राजेंद्र नगर में बिजलपुर इलाके में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर में घुसने से पहले ही बदमाशों ने घर की बिजली तक बंद कर दी। ताकि घर की तलाशी लेना आसान हो। लेकिन सीसीटीवी में चोरों की सभी हलचल कैद हो गईं।

हाल ही में पटवारी पर हुआ था हमला

गत 31 अगस्त को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बदमाशों ने हमला किया था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। रतलाम प्रवास के दौरान जीतू पटवारी पर यह हमला हुआ था। जीतू पटवारी का आरोप है कि नशे के खिलाफ बोलने पर बदमाशों ने उनपर हमला किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ