हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

उज्जैन में बस पलटने से 3 की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, दुर्घटना की यह वजह आई सामने

विज्ञापन

उज्जैन: उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज बारिश और अंधे मोड़ के कारण एक बस पलटने से कंडक्टर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब फर्नाखेड़ी मोड़ पर इंदौर से जोधपुर जाने वाले वाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में 40 यात्री थे सवार

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई वहीं, 8 लोग घायल हुए हैं। हादसे में बस के कंडक्टर और एक यात्री की बस में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में रेस्क्यू के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा और बस के नीचे दबे एक व्यक्ति को निकालने के लिए क्रेन तक बुलवाना पड़ा। घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-CM शिवराज चौहान के घर कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग, जानिए मध्य प्रदेश में आज क्या खास

विज्ञापन

जवानों की मदद से घायलों को निकाला गया बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही नागदा, जावरा के सीएसपी, एसडीएम, पुलिस बल और विधायक दिलीप गुर्जर मौके पर पहुंच गए थे। दुर्घटना होने पर आर्मी के जवानों ने घायलों को निकाला और लोगों की मदद से 7 यात्रियों को जावरा और 1 को नागदा के अस्पताल में भेजा गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola