---विज्ञापन---

CM शिवराज चौहान के घर कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग, जानिए मध्य प्रदेश में आज क्या खास

आज मध्य प्रदेश में कई खास कार्यक्रम होने जा रहे हैं। सबसे विशेष मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के घर होने वाली कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर तक 4 लेन सड़क का प्रस्ताव, मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक फोरलेन मार्ग […]

---विज्ञापन---

आज मध्य प्रदेश में कई खास कार्यक्रम होने जा रहे हैं। सबसे विशेष मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के घर होने वाली कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर तक 4 लेन सड़क का प्रस्ताव, मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का प्रस्ताव, नागौद से सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी चल रही है।

बैठक में पेश किए जाएंगे यह प्रस्ताव

शाहपुर रंगोली गिरवर भोपाल-इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर में सीवेज पंप हाउस, लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर का निर्माण, ग्वालियर शहर में महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी AB रोड तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन एलीवेटेड कॉरिडोर/फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों की सौगातों पर चर्चा हो सकती है।

---विज्ञापन---

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा संभव

बैठक में वित्त विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर भी विचार विमर्श हो सकता है। फसल बीमा योजना की राज्य तकनीकी सहायक इकाई का गठन, नवगठित निवाड़ी जिले के लिए विभागीय अमले समेत कार्यालय खोलने की स्वीकृति, धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन एवं अपग्रेडेशन राशि का निर्धारण भी हो सकता है। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों को पेश होने के आदेश हैं। इन सभी के अलावा बैठक में कई और मुद्दे भी रखे जा सकते हैं।

आज सीहोर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा

आज मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के गृह जिले में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचेगी। यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए भोपाल पहुंचेगी। सीहोर जिले के सीहोर, आष्टा, इछावर और बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा जाएगी। इस दौरान 4 जनसभा, 3 रथसभा होंगी। बाकी जगहों पर रोड शो होगा। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और CM शिवराज सिंह चौहान नजर आएंगे। आज शाम 6 बजे अरनिया जोड़ से यात्रा सीहोर जिले में एंट्री करेगी।

यह रहेगा जन यात्रा का शेड्यूल

यात्रा रात में मैना गांव में रुकेगी। 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से यात्रा का सफर फिर शुरू होगा। सुबह 11 बजे यात्रा आष्टा शहर में रोड शो करेगी। 11.30 बजे आष्टा के अलीपुर में रथसभा, 12.30 बजे किलोरामा में रथसभा, एक बजे बेदाखेड़ी में रथसभा, डेढ़ बजे कोठरी में मंच सभा, ढाई बजे अमलाहा में मंच सभा करके लोगों को संबोधित किया जाएगा। यहां से साढ़े 4 बजे यात्रा सीहोर जिले में जाएगी, जहां रोड शो होगा।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे

सीहोर से यात्रा बिलकिसगंज जाएगी, जहां शाम 6 बजे बरखेड़ी में रथसभा होगी। शाम 7 बजे बिलकिसगंज में मंच सभा होगी। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा मुख्यमंत्री की बुधनी विधानसभा जाएगी, जहां रात को भैरुंदा में रुकने का प्रोग्राम है। रथ यात्रा आष्टा, सीहोर और इछावर के 12 गांवों को कवर करते हुए बिलकिसगंज, बरखेड़ी, गुड़भेला, सोंडा, अमलाहा, भीलखेड़ी, कोठरी, बैदाखेड़ी, मैनाकिलेरामा, मुंदीखेड़ी, हकीमाबाद, चक्की जोड़, कुमड़ावदा जोड़ में लोगों से मिलेगी।

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2023 07:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola