मध्य प्रदेस में समान नागरिक संहिता (UCC) पर तेजी से काम किया जा रहा है. वहीं, सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस विधेयक को आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा.
राज्य विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में सरकार कई अहम विषयों को लेकर आ रही है.
राज्य सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि UCC को भी इसी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा.
दरअसल, राज्य की मोहन यादव सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए प्रदेशवासियों से सुझाव मांगे हैं. राज्य सरकार की कोशिश यही है कि यूसीसी में आम जनता के सुझावों को अहमियत दी जाए और यह कानून जनता की भागीदारी से ही बने.
मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा. इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है. बताया गया है कि पांच दिनों के इस सत्र में कई अहम शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
क्या बोले भाजपा विधायक?
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि पूरे देश की मांग है. उनके अनुसार यह कानून देश की सुरक्षा को मजबूत करने और सभी नागरिकों को समान सुविधाएं देने के उद्देश्य से लाया जा रहा है. यह एक नेक कदम है. पूरे हिंदुस्तान की मांग है. यूसीसी भारत की सुरक्षा के लिए कानून है और देश के नागरिकों को सुविधा देने वाला कानून है. जब यह कानून लागू होगा, तो स्वाभाविक रूप से जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में भी प्रभाव दिखाई देगा.
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines