Two Sisters Married With Lord Shiva In Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां होशंगाबाद रोड़ स्थित एक होटल में दो बहनों ने भगवान शिव के साथ अलौकिक विवाह कर लिया। शहर में इस शादी को देखकर हर कोई हैरान था। दोनों बहनों ने भगवान शिव के साथ विवाह रचाने के साथ ही यह संकल्प भी लिया कि वे अब जीवन में किसी से शादी नहीं करेगी। दोनों के इस फैसले में उनके घरवाले भी साथ हैं।
यह है मामला
भोपाल के होशंगाबाद रोड़ स्थित अजब-गजब शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस शादी को देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि दूल्हे के रूप में यहां कोई शख्स नहीं बल्कि भगवान शिव थे। इस विवाह के लिए दोनों बहनें दुल्हन की तरह सजीं, बैंड-बाजों के साथ बारात भी निकली। बारात में दोनों बहनें रथ पर सवार थीं। बारात ब्रहृमाकुमारीज हाउस से रवाना हुई और होटल स्थित गार्डन पहुंचीं। इसके बाद दोनों बहनों ने भोलेनाथ को सबकुछ मानकर अपना जीवन उनको समर्पित कर दिया। इस अवसर पर माउंट आबू समेत कई शहरों से ब्रहृमाकुमारीज संस्थान की बहनें भी आईं।
परिजन बोले- जीवन धन्य हो गया
विवाह करने वाली युवतियां दोनों सगी बहनें हैं। एक का नाम कुंती लोधी और दूसरी का नाम आरती साहू है। विवाह के बाद परिजनों ने कहा कि मेरा जीवन धन्य हो गया। हमारी बेटियां जीवन की नई राह पर निकली है यह हमारे लिए खुशी की बात है। एक ने बीबीए तक की पढ़ाई की है तो दूसरी बहन 12वीं पास है। जानकारी के अनुसार यह विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। दोनों बहनों की बारात ब्रहृमाकुमारीज संस्थान से रवाना हुई जो कि 4 किमी. का सफर पूरा करते हुए विवाह स्थल वृंदावन गार्डन पहुंची।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
10 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines