मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बड़ा एक्शन लेते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनपर अपनी दुकान में बिना लाइसेंस के शराब परोसने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए लोगों में इंदौर के बिज़नेसमैन राजा रघुवंशी के दो भाई भी शामिल हैं. रघुवंशी की साल 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी. न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस निधि सक्सेना ने बताया कि उन्हें पता चला कि ग्राहकों को खाने-पीने की जगह पर बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी. ये जगह राजा रघुवंशी के दो भाई, सचिन और विपिन रघुवंशी की है. पुलिस ने दोनों भाईयों के साथ काम करने वालों को हिरासत में लिया है.
ये भी पढ़ें: देश में पहली और आखिरी बार इस महिला को दी गई थी फांसी, अब सिया-सोनम-मुस्कान को मौत की सजा देने की मांग
क्या है मामला?
पुलिस ने इन पांचों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसके मुताबिक अगर पुलिस को ये जानकारी मिलती है कि कोई व्यक्ति संज्ञेय अपराध करने का प्लान बना रहा है, तो उसे बिना वारंट या मजिस्ट्रेट के आदेश के गिरफ्तार किया जा सकता है. पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक्साइज़ एक्ट के तहत भी रघुवंशी ब्रदर्स पर केस दर्ज किया है. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस निधि सक्सेना ने आगे बताया कि इनके खिलाफ पुलिस को मांगी गई जानकारी ना देने के आरोप में BNS की धारा 223 के तहत एक अलग केस दर्ज किया गया है.
राजा रघुवंशी के साथ क्या हुआ था?
2025 का राजा रघुवंशी मर्डर केस काफी चर्चित रहा. राजा मई 2025 में अपनी बीवी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 23 मई को एक होमस्टे में चेकआउट करने के बाद से ये कपल लापता हो गया था. 2 जून को राजा की डेड बॉडी सोहरा में वेइसॉवडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से मिली, जबकि सोनम कुछ दिनों यूपी में ज़िदा मिलीं. इसके बाद मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी मर्डर केस में उनकी पत्नी सोनम, उनके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 700 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट तैयार कर इन सभी पर राजा की हत्या का आरोप लगाया था. मेघालय हाई कोर्ट ने जून 2026 में सोनम की ज़मानत को बरकरार रखा था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत रद्द कर दी और उन्हें सरेंडर करने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे झूठा फंसाया गया, मैं बेगुनाह हूं’, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी ने SC में दाखिल किया हलफनामा
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines