Weather Update Today : IMD ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, जानें ताजा मौसम अपडेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update Today 29 September : आज 29 सितंबर 2023 और भाद्रपद महीना का आखिरी दिन है। अपने मिजाज के मुताबिक इन दिनों मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। देश में मानसून अपने अंतिम चरण में है और लगातार वापसी की ओर अग्रसर है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम हिस्सों में कई जगहों पर मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनती जा रही है। कई जगहों पर धीरे-धीरे मौसम शुष्क होता जा रहा है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव क्षेत्र के काऱण इस सप्ताहांत पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 30 सितंबर से अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
इसके कारण जहां कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मानसून की वापसी में विलंब होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के हिस्सों में हल्की से मध्य और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताया है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 28.09.2023
#imd #monsoon #india #rain #weather #Wind #Andaman #nicobar #Odisha #WestBengal #JharKhand #Bihar #TamilNadu
YouTube : https://t.co/oxcnI5IjQ2
Facebook : https://t.co/ShJGK41WSu@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/qp0xu8DKAT— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 28, 2023
मौसम विभाग ने आज भी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण-गोवा समेत देश कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#अण्डमान और #निकोबार में 28 और 30 सितंबर को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।#StaySafeAndaman #MonsoonAlert #WeatherWarning #AndamanWeather #SafetyFirst@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/prSnFfYPnC
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 28, 2023
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: