न्यू ईयर पर ट्रिपल मर्डर, मंदसौर में सोना कारोबारी में घर में चली गोलियां, लेन-देन का विवाद या अवैध संबंध?

Triple Murder in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मशहूर सोना कारोबारी के घर में ट्रिपल मर्डर हुआ है. सोना कारोबारी, उसकी पत्नी और एक अन्य शख्य के खून से लथपथ शव बरामद हुए हैं. पुलिस को अवैध संबंध या पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या सुसाइड होने का शक है, लेकिन पुलिस जांच पूरी से पहले कुछ भी कहने से बच रही है.

Gold Trader Dilip Jain With Wife Rekha Hain

पत्नी रेखा जैन के साथ दिलीप जैन.

नए साल के पहले दिन गोलियों की गूंज और ट्रिपल मर्डर से मध्य प्रदेश का मंदसौर जिला दहल गया. बीती रात गोल्ड कारोबाी दिलीप जैन के घर में गोलियां चलीं. फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस बुलाई. एक के बाद एक कई गोलियां चलने के बाद शांति फैल गई. पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो खून से लथपथ 3 शव मिले. पड़ोसियों ने 2 शवों की शिनाख्त दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन के रूप में की. जांच करने पर तीसरे शख्स की पहचान विकास सोनी के रूप में हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ थे तीनों शव

मंदसौर SP विनोद कुमार मीणा ने मामले की जानकारी दी और बताया कि रात करीब 8:30 बजे कंट्रोल रूप में फोन आया कि एक घर में गोलियां चल रही हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था. दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो 3 लोग मृत अवस्था में मिले. तीनों को गोलियां लगी थीं और शव खून से लथपथ थे. मौके से एक पिस्तौल और एक चाकू बरामद हुआ है. तीनों शवों की शिनाख्त हो गई है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

CCTV कैमरों से मिलेगा सुराग

SP मीणा ने बताया कि घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है, जिससे घटनाक्रम को लेकर कोई अहम सुराग मिल सकता है. एडिशनल SP टी.एस. बघेल भी मौके पर पहुंचे. इलाके को सील करके सर्च ऑपरेशन चलाया गया. फोरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात से सबूत जुटा लिए हैं. पिस्तौल और चाकू से फिंगर प्रिंट की मिलान मृतकों के DNA से किया जाएगा, ताकि पता चले कि किसने गोली चलाई और किसने चाकू से हमला किया? तीनों का दोनों हथियारों से कनेक्शन पता चल सके.

है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ