BJP नेता अंजू भार्गव के वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने, अधूरा है क्लिप-पहले सामने से हमला हुआ

Anju Bhargva viral video real truth: मध्य प्रदेश के जबलपुर की भाजपा नेता अंजू भार्गव के वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है. अंजू भार्गव ने खास बातचीत में खुद अपने हिस्से का सच बताया. अंजू भार्गव ने वायरल वीडियो के अधूरा होने का दावा करते हुए कहा कि महिला ने पहले अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. जानें, पूरा मामला

bjp anju bhargav viral video

Anju Bhargva viral video real truth: मध्यप्रदेश BJP की जबलपुर अध्यक्ष अंजू भार्गव के वायरल वीडियो में उस समय नया मोड़ आ गया, जब अंजू भार्गव ने खुद खास बातचीत में अपने हिस्से का सच बताया. भाजपा नेता अंजू भार्गव ने बताया कि महिला की ओर से जारी किया वीडियो अधूरा है. महिला ने पहले अपशब्दों का इस्तेमाल किया था और बातचीत के दौरान हमला भी पहले महिला ने ही किया था. अंजू भार्गव ने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की. वहीं, मामले की शिकायत वापस लेने के सवाल पर अंजू भार्गव ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. अंजू भार्गव के मुताबिक, जबलपुर में हो रहे आयोजन में ब्लाइंड बच्चियां बिना परमिशन के लाई गई थीं. आखिर चर्च के पीछे खंडहर में क्या कार्यक्रम चल रहा था?

विज्ञापन
विज्ञापन

कथित तौर पर धर्मांतरण की मिली थी जानकारी

गौरतलब है कि जबलपुर BJP अध्यक्ष अंजू भार्गव पर बेटी के साथ पहुंची दृष्टिहीन महिला संग अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा था. आरोप था कि हवाबाग कॉलेज के पीछे चर्च में बिना अनुमति से ब्लाइंड बच्चियां बुलाई गईं और उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया. मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने ही अचानक मामला चर्चा में आ गया. तुरंत हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला. पुलिस में दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत दी है. उधर, नेत्रहीन बच्चियों ने धर्मांतरण के आरोप से इनकार कर दिया था.

भाजपा की कथनी-करनी को लेकर सवाल

जबलपुर BJP अध्यक्ष अंजू भार्गव के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी. वायरल वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर सवाल उठाए. सुप्रिया श्रीनेत लिखती हैं कि यह औरत जो एक दृष्टिहीन लड़की के साथ मारपीट कर रही है वो जबलपुर में BJP की उप जिलाध्यक्ष अंजू भार्गव हैं, यह जाहिलियत और क्रूरता करना BJP में आगे बढ़ने का सबसे आसान तरीका है. ऐसे लोग समाज में धब्बे हैं. यह लोग समाज पर धब्बे हैं. गौरतलब है कि जबलपुर के शक्तिनगर क्षेत्र में मिशनरी समुदाय की प्रार्थना सभा में धर्मांतरण होने की सूचना हिंदूवादी संगठनों को मिली थी. इसी वजह से दोनों गुटों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस के आने के बाद से मामला नियंत्रण में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ