MP News: आपने अब तक अक्सर युवाओं को नौकरी छोड़कर राजनीति में आते हुए देखा होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में इसके उलट कहानी देखने को मिली है। क्योंकि दमोह जिले की एक महिला सरपंच ने टीचर बनने के लिए सरपंच की कुर्सी छोड़ने का फैसला किया है। क्योंकि वह टीचर बनकर बच्चों का भविष्य संवारना चाहती हैं।
निर्विरोध चुनी गई थी सरपंच
दमोह जिले के खैजरा लखरौनी ग्राम पंचायत में रहने वाली 33 वर्षीय सुधा पति भरत सिंह ठाकुर आठ माह पहले सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुनी गई थी। वे राजनीति की राह पर भले ही चल रही हों लेकिन उनकी चाह शिक्षिका बनने की थी। उन्होंने संविदा शिक्षक वर्ग तीन की परीक्षा दी और वे पास हो गई। उनका शिक्षिका के लिए चयन हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब उनके सामने दुविधा यह थी की शिक्षक बना जाए या सरपंची की जाए। ऐसे में उन्होंने सरपंची की पोस्ट छोड़ने का फैसला किया।
बच्चों का भविष्य बनाना जरूरी
महिला सरपंच ने कहा कि ‘इसके पीछे उनका ध्येय यही है कि वे सरपंच रहते हुए सिर्फ एक गांव को संवार सकती थी। लेकिन एक शिक्षक बनकर वे हजारों बच्चों का भविष्य संवार सकती हैं। आदिवासी महिला होने के नाते वे परिवार और समाज की बेड़ियों को तोड़कर बुंदेलखंड के दमोह से 500 किलोमीटर की दूरी तय कर खंडवा में शिक्षक पद की सेवाएं देने आई हैं।’
सुधा को अपने घर से 500 किलोमीटर दूर खंडवा के गुलाई माल के प्राथमिक स्कूल में पोस्टिंग मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आज अपने पति और 10 वर्षीय बेटी के साथ ज्वाइन करने जनजातीय कार्य विभाग के अपर आयुक्त विवेक पांडेय के दफ्तर पहुंची। सुधा ने बताया कि दमोह कलेक्टर को सरपंच पद से इस्तीफा देकर शिक्षिका का ज्वाइनिंग लेटर लेने यहां आई हूं। अपर आयुक्त ने सुधा को ज्वाइनिंग लेटर दिया, जिससे वे बेहद खुश नजर आई।
मैं शिक्षक बनाना चाहती थी
सुधा ने बताया कि मेरे ससुर एक शिक्षक थे। मैं शिक्षित थी इसलिए ग्रामीणों ने मुझे सरपंच बनाया। लेकिन मेरा सपना था कि मैं शिक्षिका बनूं। क्योंकि मैं सरपंच बनकर सिर्फ एक गांव का विकास कर सकती थी लेकिन अब मेरे पास ज्यादा स्कोप है। मैं हजारों बच्चों का भविष्य बना सकती हूं जिससे वे बेहतर इंसान बन सके और एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। उनके इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
10 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
14 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
14 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
15 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
16 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
20 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines