Madhya Pradesh Tribal Mart: मध्य प्रदेश के खंडवा में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने डी-मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में ट्राइबल मार्ट खोलने का ऐलान किया है। ट्राइबल मार्ट का संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी।
इसके लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ये ट्राइबल मार्ट बनाया जाएगा, जिसमें दो करोड़ रुपए का लोन महिलाओं को दिया जाएगा जिससे वे अपना रोजगार चला सकें। बता दें, मंत्री विजय शाह ने आदिवासी महिलाओं के लिए महिला दिवस के मौके पर ट्राइबल मार्ट खोलने की घोषणा की थी।
आदिवासी समाज की होगी तरक्की
अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो पूरे प्रदेश में इस तरह के ट्राइबल मार्ट खोले जाएंगे। इससे न सिर्फ महिला सशक्तीकरण बल्कि आदिवासी समाज को भी मुख्य धारा से जोड़कर तरक्की की राह पर अग्रसर किया जा सकेगा। आपको बता दें प्रदेश की मोहन यादव सरकार समेत केंद्र की मोदी सरकार भी आदिवासी समाज के लिए नए-नए कदम उठा रही है। डी-मार्ट की तर्ज पर ट्राइबल मार्ट की घोषणा भी उन्हीं कदमों में से एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP: इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की तैयारी, 5 जिलों को मिलेगा नया विकास मॉडल
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
11 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines