Madhya Pradesh: ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदे लोग

Madhya Pradesh Train fire: रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Train fire Indore Ratlam route, Dr. Ambedkar Nagar-Ratlam DEMU Train Main
विज्ञापन

Madhya Pradesh Train fire: मध्यप्रदेश में रविवार शाम एक चलती ट्रेन में आग लग गई। आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री ट्रेन से कूद पड़े। फिलहाल हादसे में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5:20 बजे ट्रेन संख्‍या 09347 डॉ. अम्बेडकर नगर-रतलाम डेमू ट्रेन में आग लगी है। जब इस ट्रेन में आग लगी तो ये इंदौर से रतलाम जा रही थी। बताया जा रहा है कि रुनिजा और नौगांव के बीच अचानक ट्रेन से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई।

Advertisment

यात्रियों में मच गई थी भगदड़

दिवाली का समय होने के चलते ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। लोगों को ट्रेन में आग लगने का पता चला तो उनमें भगदड़ मच गई। कुछ लोग तो चलती ट्रेन से कूद पड़े, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। धुंआ निकलने के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन

हादसे के जांच के निर्देश दिए गए 

इस बारे में नजदीकी स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर फायर विभाग के लोगों ने आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे में फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

किसानों ने आग बुझाने में की मदद

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद स्‍थानीय किसानों ने अपनी मोटरपंप और पाइप का इस्तेमाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया जा रहा है। हालत पूरी तरह काबू में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ