मुकेश सेन, टीकमगढ़
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ न सिर्फ महीनों तक दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके 5 महीने गर्भ को नष्ट करने के लिए दवा खिलाई गई। जिसके बाद से गर्भवती लड़की की तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा लड़की का इलाज किए जाने के बाद इस शर्मनाक सच्चाई से पर्दा हटा।
महीनों तक शोषण, फिर गर्भवती हुई नाबालिग
यह मामला जिले के बड़ागांव धसान थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव का 45 साल का एक दबंग अपनी दबंगई दिखाकर पिछले कई महीने से यहां 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान दबंग व्यक्ति के नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करने के चलते वह गर्भवती हो गई। इससे घबराकर आरोपी ने पीड़ित नाबालिग के गर्भ को नष्ट करने के लिए किसी झोलाछाप डॉक्टर से गोलियां लाकर उसे खिला दी। ये दवा खाते ही नाबालिग लड़की को तेज ब्लीडिंग होने लगी, जिससे लड़की की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी दबंग आरोपी लड़की को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहा था। किसी तरह से लड़की के विकलांग पिता ने गांव के सरपंच से मदद ली और एम्बुलेंस से नाबालिग को बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
जान से मारने की धमकी
लड़की के पिता ने बताया कि वह एक विकलांग हैं और इसी बात का दबंग आरोपी ने फायदा उठाया। पिता का आरोप है कि गांव का यह दबंग पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसकी बेटी के साथ काफी समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। पिता ने दबंग आरोपी के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा नाबालिग के साथ दबंग द्वारा लगातार दुष्कर्म करने की वजह से लड़की गर्भवती हो गई।
नाबालिग को अस्पताल जाने से रोका
पिता ने बताया कि इससे दबंग घबरा गया और उसकी बेटी के गर्भ को नष्ट करने के लिए किसी डॉक्टर से गोलियां लाकर उसे खिला दिया, जिससे उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। परिवार के लोग लड़की को अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान आरोपी ने परिजनों को बच्ची को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। इसके बाद पिता ने किसी तरह चोरी छिपे गांव के सरपंच की मदद लेकर एम्बुलेंस से नाबालिग को लेकर पहले बड़ागांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत नाबालिग का एबॉर्शन किया। जिसके बाद नाबालिग की हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: बिहार के 15 जिलों में बारिश के बीच गर्मी का ‘कमबैक’, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
मां भी निकली आरोपी
इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां को भी आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि बेटी को गर्भ नष्ट करने वाली गोलियां उसकी मां ने ही खिलाई थीं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बड़ागांव थाने में मामला दर्ज कर आरोपी दबंग और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म और कई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
15 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines