पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर वन मंडल के देवेंद्र नगर रेंज के विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ का शव पेड़ से लटका मिला है। बाघ के गले में तार का फंदा लगा है और वह पेड़ से फंसा हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कि बाघ ने आत्महत्या की हो।
यह अपने आप में पहला आश्चर्यजनक मामला है। पन्ना में जितने भी बाघों के शिकार हुए हैं उसमें यह अलग तरीके से सामने घटना आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचकर टाइगर की मौत की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
टाइगर रिजर्व से बाहर निकलते ही हो जाता है शिकार
बाघ के शिकार की आशंका जताई जा रही हैं। ध्यान देने वाली बात है कि जितने भी बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व से बाहर निकलते हैं और दूसरे जंगलों में पहुंचते हैं, तो उनका तुरंत शिकार हो जाता है। बता दें कि इससे पहले भी कई बाघों का शिकार किया जा चुका है।
स्निफर डॉग की मदद से सर्चिंग शुरू
वहीं इस मामले में वन विभाग ने स्निफर डॉग की मदद से सर्चिंग करना शुरू किया है। पन्ना के उत्तर वन मण्डल में लंबे समय से शिकार की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही या अभियान नही चलाया जाता।
टाइगर की मौत मामले में अपराधी पकड़े जाते हैं या फिर दो चार दिन में मामले को एक बार फिर रफा दफा कर दिया जाएगा । इस पर हमारी नजर बनी रहेगी
संबंधित खबरें
5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 mins agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
20 mins agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
20 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
20 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
22 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
23 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines