हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ा हादसा: सिलेंडर में धमाके से लगी आग, तीन बच्चों की मौत, दंपति झुलसे

विज्ञापन
Cylinder Blast

भिंड (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से दो लड़कियों सहित तीन नाबालिगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा दले का पुरा गांव का है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित परिवार में 17 जून को शादी है। हादसे के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को संदेह है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण आग लगी। वहीं, लोगों का कहना है कि आग लगने से पहले धमाका हुआ था। फिलहाल जांच जारी है।

तीन बच्चे जिंदा जले 

पुलिस के उप-विभागीय अधिकारी (SDOP) राजेश राठौर ने कहा कि यह घटना गोरमी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दले का पुरा गांव में हुई। एक 4 साल का लड़का, उसकी 10 साल की बहन और उनकी 5 साल की चचेरी बहन की आग में जलकर मौत हो गई।

अखिलेश राजपूत और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मृतक गृहस्वामी के नाती-पोते थे।

फोरेंसिक टीम को बुलाया गया

राठौर ने कहा कि अखिलेश की बहू और बेटी का गोरमी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच के बाद सही कारण का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: दिल में महाराष्ट्र आंखों में राष्ट्र, अजित पवार ने सुप्रिया-प्रफुल्ल को इस अंदाज में दी बधाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें