Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार सुबह 04 बजे एटीएस ने रेड कर इंडियन मुजाहिदीन (IM) के आतंकी फैजान को गिरफ्तार किया है। फैजान शेख लेथ मशीन पर काम करने वाला मामूली शख्स है। लेकिन उसके मंसूबे दहला देने वाले हैं। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के कुख्यात आतंकी यासीन और उसके भाई रियाज भटकल को वह अपना हीरो मानता था और उनकी तरह आतंकी राह पर चलना चाहता था। वह भटकल से इस तरह प्रेरित था कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में रहने वाले यासीन व रियाज के घर भी जा चुका है।
पिता चलाते हैं लेथ मशीन की दुकान
फैजान प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े रकीब कुरैशी का खास था। यह आतंकी युवाओं को बरगलाकर अपना नेटवर्क बनाता है। फैजान के परिवार में माता-पिता व एक भाई है। पिता की जूनी इंदौर लाइन पर लेथ मशीन की दुकान है। उसी में फैजान काम करता था। रकीब आईएसआईएस संगठन से भी जुड़ा है। फैजान व रकीब दोनों की जिहादी मानसिकता थी। फैजान के बारे में क्षेत्र के लोग बताते हैं कि वह साइको किस्म का है।
वह आतंकी रियाज भटकल को हीरो मानता है। इसलिए रियाज के कर्नाटक स्थित घर भी जा चुका है। वहां उसका घर देखा और उसके बारे में जानकारी भी ली। फैजान भटकल के आतंकी संगठन आईएम से जुड़कर उसकी तरह दहशत फैलाना चाहता था। एनआईए की टीम मई 2023 में जब आतंकी नेटवर्क की छानबीन करने खंडवा आई थी, तब फैजान से भी शक के आधार पर पूछताछ हुई थी। फैजान पर इंटेलिजेंस की नजर लंबे समय से थी। सोशल मीडिया व इंटरनेट पर चल रही उसकी गतिविधियों को देख टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। फिर फैजान को गिरफ्तार किया गया।
फैजान के पास से एटीएस को भारी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस और अन्य आतंकी संगठनों का जिहादी साहित्य, फोन, 01 पिस्तौल, 05 जिंदा कारतूस और सिमी सदस्यता के फॉर्म मिले हैं। इसके साथ ही जब्त मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा के जिहादी साहित्य, वीडियो मिले हैं। आतंकी फैजान से पूछताछ में पता लगा है कि उसके टारगेट पर एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के तेजतर्रार अफसर थे।
कोलकाता, कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में भी फैजान जा चुका है। फैजान को हथियार उपलब्ध करवाने वालों की भी तलाश टीम कर रही है। पिछले कुछ साल में मध्य प्रदेश में PFI, HUT, अल सुफ़ा, JMB, ISIS से जुड़े कई लोग अरेस्ट किए गए हैं। फैजान से पूछताछ में कई और संदिग्धों के नाम सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
12 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
17 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
19 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines