भोपाल। मध्यप्रदेश के बीना की युवती की संदिग्ध मौत मामले को लेकर ओडिशा और एमपी के डीजीपी के बीच चर्चा हुई है। ओडिशा पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है। ओडिशा पुलिस ने मामले में जांच की जानकारी दी है। वहां की पुलिस युवती की डूबने से मौत की बात कर रही है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है।
बता दें कि परिवार के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी (Jagannath Puri) गई सागर(Sagar) की 18 साल की युवती की मौत कथित तौर पर डूबने से हुई थी। PM रिपोर्ट ओडिशा पुलिस ने सागर पुलिस से शेयर की है। सागर SP तरुण नायक ने ओडिशा SP को लेटर लिखकर जानकारी मांगी थी। इसका जवाब ओडिशा पुलिस ने दिया है।
मध्यप्रदेश के DGP सुधीर सक्सेना ने भी ओडिशा पुलिस से बात की है। युवती के परिवार वाले रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवती की डेड बॉडी समुद्र किनारे अर्द्धनग्न हालत में मिली थी।
यह है पूरा मामला
मामला सागर जिले के बीना का है। 19 नवंबर को युवती, माता-पिता, बड़ी बहन, भाई और गांव के कुछ लोग जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए रवाना हुए। 21 नवंबर को सभी वहां पहुंचे। सीटी रोड इलाके के होटल शांति पैलेस में ठहरे। परिवार के मुताबिक, 23 नवंबर की सुबह 5.42 बजे होटल के रूम की बालकनी से कपड़े नीचे गिर गए थे।
युवती कपड़े लेने नीचे गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। इसी दिन परिवार ने थाने में सूचना दी। अगले दिन 24 नवंबर को कुछ लोग बीना लौट आए। कुछ वहीं ठहरे रहे। 26 नवंबर की शाम समुद्र किनारे युवती की लाश मिली। लाश अर्द्धनग्न हालत में थी। परिवार ने शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाए जाने और रेप की आशंका जताई थी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines