हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP से जगन्नाथपुरी दर्शन करने गई युवती की संदिग्ध मौत, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने CM शिवराज से की CBI जांच की मांग

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से जगन्नाथपुरी गई 18 साल की युवती राधिका की एसिड डालकर बेरहमी से हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सीएम शिवराज से मुलाकात कर पत्र सौंपा।

जानकारी के मुताबिक युवती माता-पिता के साथ बीना से 19 नवंबर को जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए निकली थी। 21 नवंबर को सिटी रोड इलाके में शांति पैलेस नाम के एक होटल में रुके थे। इसके बाद वह 23 नवंबर की सुबह होटल के कमरे से गिरे कपड़े उठाने नीचे गई थी, तभी लापता हो गई थी।

परिजनों इस घटना के बाद ओडिशा के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद 26 नवंबर को समुद्र किनारे अर्धनग्न हालत में युवती का एसिड से जला शव मिला। युवती की उंगलियों को भी काट दिया गया था। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola