Success Story (कर्ण मिश्रा): मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित गदाईपुरा में रहने वाले एक परिवार में उस वक्त सभी लोग खुशी से रोने लगे, जब सालों बाद मां को अपना गुमशुदा बेटा मिला। मां और बेटे के इस मिलाप को देख कर मौके पर मौजूद सभी आंखे नम हो गईं। सालों बाद बेटे को देखते हुए मां के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे, वहीं बेटा ने भी मां को काफी देर तक गले लगाए रखा। मां की खुशी तब और बढ़ गई जब उसे यह पता चला कि घर से पढ़ाई की वजह से भागने वाला उसका बेटा अब हर महीने लाखों रुपए कमाता है। साल 2018 में घर से भागने वाले आशु राजपूत के जीवन की कहानी बिल्कुल हिंदी फिल्म की कहानी की तरह है।
पिता की डांट से छोड़ा घर
आशु राजपूत ने साल 2018 में पिता की डांट से नाराज होकर 16 साल की उम्र में घर से भाग गया था। परिवार का कहना था कि आशु की पढ़ाई को लेकर घर में हमेशा उसे डांट पड़ती थी। वह कोचिंग नहीं जाता था, पढ़ाई नहीं करता था। इसलिए उसके पिता अक्सर उसे डांटते थे। 20 सितंबर 2018 को भी उसे पढ़ाई के लिए पिता डांटा था, जिससे नाराज होकर आशु घर से भाग गया। अब 6 साल बाद जब वह घर वापस आया तो वह B.Sc से ग्रेजुएट है और एक बड़ी रियल स्टेट कंपनी में लाखों रुपए कमाता है।
यह भी पढ़ें: Success Story: MBA की नौकरी छोड़ करने लगा खेती, बताया कैसे फूलों से हर महीने कमाता है 60 हजार रुपये
पढ़ाई कर कमा रहा लाखों रुपये
आशु ने बताया कि घर से भाग कर वह सबसे पहले कानपुर गया। वहां उसने 6 से 7 महीने होटल में काम किया, फिर वहां से नोएडा चला गया। यहां उसने होटल में 4 महीने काम किया। नोएडा में भी उसका मन नहीं लगा, तो उसने सीधे मुंबई का रास्ता पकड़ लिया। साल 2019 में वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में पहुंचा। जहां शुरुआत में उसने पान की दुकान पर काम किया। फिर एक होटल में काम करने लगा। इसके बाद कॉल सेंटर और आखिर में रियल स्टेट में काम करने लगा। इस दौरान 10वीं पास आशु ने कभी अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी, उसने पहले 12वीं और फिर B.Sc की पढ़ाई पूरी कर ग्रेजुएट हुआ।
परिवार ने की थी इनाम की घोषणा
वहीं परिवार ने बताया कि आशु के घर से भागने के बाद उन्होंने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन जब वह नहीं मिला तो वो लोग पुलिस के पास गए। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, इसके बाद पुलिस भी आशु को खोजने लगी। कई दिनों तक पुलिस के हाथ भी खाली रहे। इसके बाद लापता आशु की सूचना देने वाले के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की। उस समय तो पुलिस आशु का पता नहीं लगा पाई, लेकिन कुछ दिनों पहले जब आशु ने मुंबई में सिम खरीदने के लिए अपनी आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया, तो पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया और उसे खोज निकाला। इस तरह से पुलिस ने घर से भागे आशु को परिवार से मिलाया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines