BHEL Sports Complex In Madhya Pradesh: शहर के भेल स्पोर्ट्स खेल कांप्लेक्स का संचालन अब खेल विभाग करेगा। इसकी प्राथमिक रूपरेखा तैयारी की जा रही है और प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा जाएगा। यह निर्देश प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांप्लेक्स का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज घाटे, ईडी भेल एसएम रामनाथन, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आपको बता दें, भेल में करीब 200 एकड़ जमीन पर स्पोर्ट्स काप्लेक्स बना हुआ है, लेकिन रख-रखाव का अभाव है। यहां गोल्फ के लिए भी 33 एकड़ स्थान है।
क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित सभी खेल
इस मौके पर खेल मंत्री सारंग ने कहा कि भेल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी सहित लगभग सभी खेल हैं। कांप्लेक्स और खेल सुविधाओं के उन्नयन से इसको और बेहतर बनाया जाएगा। जिससे भोपाल और प्रदेश के खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही भेल टाउनशिप के रहवासियों सहित भोपालवासियों को भी लाभ मिलेगा।
मीडिया कवरेज: 15 अक्टूबर 2024, मंगलवार
मध्यप्रदेश खेल विभाग करेगा बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन#News #समाचार pic.twitter.com/FTngLIrafp
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) October 15, 2024
क्रिकेट मैदान भी बनेगा
खेल कांप्लेक्स में क्रिकेट मैदान का उन्नयन होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। यहां क्रिकेट मैदान के लिए सभी मापदंड हैं। बाकी स्टैंड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। इसका संचालन भेल और खेल विभाग मिलकर करेगा तो कम बजट खर्च होगा।
भेल खेल कांप्लेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाए, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया है। प्राथमिक रूप से स्थानीय प्रबंधन ने इसकी सहमति दी है। इसे जल्द ही एक अच्छा खेल परिसर बनाया जाएगा, यही प्रयास है।
ये भी पढ़ें- ‘विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करेगा मध्य प्रदेश का माइनिंग कॉन्क्लेव’, CM मोहन यादव का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
11 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines