सोनम रघुवंशी की तलाश ने पार की 'सीमाएं' 50km के दायरे में पुलिस की घेराबंदी, भाई का बड़ा बयान

Sonam Raghuvanshi Missing: सोनम के परिजनों का आरोप है कि उसे किडनैप कर बांग्लादेश भेज दिया गया है। शिलांग पुलिस ने मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा है।

Sonam Raghuvanshi , raja Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Missing Case, Indore Couple,  Shillong, bangladesh, honeymoon, kidnapped, police investigation

सोनम और राजा रघुवंशी। (File Photo)

Sonam Raghuvanshi Missing: सोनम रघुवंशी की तलाश में मध्यप्रदेश, शिलांग और अब बांग्लादेश की पुलिस भी जुट गई है। दरअसल, सोनम के परिजनों ने मामले में CBI जांच की मांग की है। परिजनों को आशंका है कि सोनम का मानव तस्करों ने अपहरण कर उसे बांग्लादेश भेज दिया है। पुलिस दंपति की आखिरी मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

परिजनों के बयानों के बाद जांच एजेंसियों ने बांग्लादेश पुलिस से संपर्क साधा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए लापता सोनम की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) जहां गहरी खाई में सोनम के पति राजा रघुवंश का शव मिला था उसके करीब 50 किलोमीटर के दायरे में घेराबंदी कर दी है। पुलिस बीते एक महीने में डबल डेकर ब्रिज आने-जाने वाले सभी वाहनों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

तैयार किया गया रोडमैप, जांच के लिए आधा दर्जन पुलिसकर्मी जुटे

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में 24 मई को हत्या कर दी गई थी। हाल ही में उनकी शादी हुई थी, उनका शव गहरी खाई में बरामद हुआ है। जिस समय उनकी हत्या हुई वह अपनी नवविवाहिता सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर थे। अब पुलिस ने बीते दो हफ्ते से सोनम की तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जिस स्कूटी पर दंपति घूमने निकलने थे, वह कहां-कहां गई इसका पूरा रोडमैप तैयार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

बदमाशों का डोजेयर खंगाला गया, परिजन कर रहे टोटके

पुलिस ने उस होटल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है जहां सोनम और राजा आखिरी बार देखे गए थे। इधर, सोनम के पिता उसकी तलाश में टोटके कर रहे हैं। उन्होंने किसी से पता कर अपने घर के मुख्य गेट पर बेटी की उल्टी फोटो लगाई है। यहां पुलिस अब इस मामले में किडनैपिंग और मानव तस्करी दोनों एंगलों से जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस ने मामले में ऐसे बदमाशों का डोजेयर जांच किया है, जो इलाके में पहले आपराधिक किस्म की वारदातों में शामिल रहे चुके हैं। परिजन ज्योतिष से सलाह ले सोनम की कुंडली दिखा रहे हैं, नवदंपति के घर से हनीमून के जाने का समय और ग्रह देखकर उनकी वापसी के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है।

जंगलों में सोनम की तलाश करेगी एनडीआरएफ की टीम, हत्या की धाराओं में FIR दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजा के भाई विपिन का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सोनम की जंगलों में तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बनाई गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ