Chargesheet reveals Sonam Raghuvanshi unsuccessful attempts: सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर पति राजा की हत्या की योजना कैसे बनाई? मेघालय पुलिस की ओर से दर्ज 790 पन्नों की चार्जशीट में इसपर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने पहले भी तीन बार राज कुशवाहा संग मिलकर पति राजा की हत्या के तीन असफल प्रयास किए थे। चार्जशीट में सोनम रघुवंशी को मुख्यारोपी, राज कुशवाहा और उसके तीन अन्य दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम हैं। चार्जशीट में जांच कताओं ने इस मर्डर केस को खौफनाक साजिश बताया है।
सोनम ने रची थी मुख्य साजिश
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम ने कहा, जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। हनीमून के दौरान कैसे उसके पति राजा का कत्ल करना है। तीन हमलावरों ने उसका साथ दिया। रिपोर्ट में राजा के शव की बरामदगी से लेकर उत्तर प्रदेश में सोनम की गिरफ्तारी तक की घटनाओं की स्पष्ट समयरेखा दी गई है। आरोपपत्र में आरोपी नंबर 1 के रूप में पहचानी गई सोनम ने 11 मई को इंदौर में राजा से शादी करने के बाद भी राज कुशवाहा के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी के खिलाफ 790 पेज की चार्जशीट में 3 बड़े खुलासे, विपिन बोला-फांसी से कम सजा मंजूर नहीं
शादी के बाद ही हत्या की प्लानिंग
पुलिस का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही सोनम ने प्रेमी राज संग मिलकर हनीमून ट्रिप के बहाने राजा को खत्म करने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। पहले पहलगाम फिर 20 मई को सोनम अपने पति को लेकर शिलांग और फिर सोहरा गए, जहां साजिश को अंजाम दिया। चार्जशीट से पता चलता है कि सोनम और कुशवाहा ने हत्या को अंजाम देने के तीन असफल प्रयास किए, लेकिन आखिरकार कामयाब हो गए। कथित तौर पर कुशवाहा ने हत्या को अंजाम देने के लिए तीन भाड़े के हमलावरों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को शिलांग बुलाया था।
यह भी पढ़ें: ‘सोनम रघुवंशी’ केस जैसा एक और कांड, सोनिया ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया ‘सिंदूर’, सुलझी मर्डर मिस्ट्री
चार्जशीट में क्या-क्या टाइमलाइन
चार्जशीट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की शादी इंदौर में 11 मई को हुई। 20 मई को सोनम और राजा शिलांग गए। शादी के ठीक 12 दिन बाद 23 मई को राजा को अंतिम बार नोंग्रियाट होमस्टे में जीवित देखा गया। उसके बाद सोनम की मौजूदगी में उसके बुलाए हमलावरों ने सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स के पास राजा पर कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। बाद में राजा का शव एक खड्ड में फेंक दिया गया। 26 मई को दम्पति के लापता होने पर बड़े पैमाने पर खोज शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: हनीमून पर सोनम क्यों हुई बेवफा? फिल्म को हिट बनाएंगे 5 किरदार, क्या बोले राजा के भाई
सोहरा के पास लावारिस स्कूटर मिला
31 मई को सोहरा के पास लावारिस स्कूटर का पता चला। 2 जून: राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। 8 से 11 जून के बीच एसआईटी ने सोनम, राज कुशवाहा और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के तीन कथित हमलावरों को गिरफ्तार किया। 22 से 25 जून के बीच तीन अन्य सह-आरोपियों, प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स , फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को पहले ही सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों फिलहाल जमानत पर हैं।
यह भी पढ़ें: हनीमून से जेल तक, सोनम रघुवंशी की कैसे हुई ऐसी हालत? मेरठ की मुस्कान से कई बातें कॉमन
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
9 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
9 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
13 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines