राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। कई दिनों से लापता चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी आखिरकार गाजीपुर में मिल गई हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सोनम ने खुद को आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित बताया है। उसका कहना है कि उसे अगवा किया गया था और गाजीपुर में छोड़ दिया गया। सोनम के इस बयान से पुलिस और परिवार दोनों हैरान हैं। जहां एक तरफ पुलिस उसके दावे की जांच में जुट गई है, वहीं राजा के परिजन सोनम पर ही शक जता रहे हैं और खुलकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
सोनम रघुवंशी का पहला बयान
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। अब तक लापता चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिल गई हैं। सोनम का पहला बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा है “मैं आरोपी नहीं हूं, मुझे अगवा किया गया था” पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम ने खुद अपने घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें अगवा कर गाजीपुर में छोड़ दिया गया। फिलहाल सोनम खुद को पीड़िता बता रही हैं और इस बात पर जोर दे रही हैं कि वह इस हत्याकांड में शामिल नहीं हैं। पुलिस ने सोनम के इस दावे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामला और उलझता जा रहा है।
राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम की तस्वीरें जलाई
जहां एक ओर सोनम खुद को अगवा होने का शिकार बता रही हैं, वहीं राजा रघुवंशी के परिवार में गुस्सा साफ देखा जा सकता है। राजा की मौत के बाद जब यह खबर आई कि सोनम जिंदा मिली हैं और खुद को निर्दोष बता रही हैं, तो इंदौर में उनके परिवार वालों ने नाराजगी जताई। उन्होंने सोनम की तस्वीरें और पोस्टर जलाए और सोनम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस घर में सोनम ने बहू बनकर कदम रखा था, उसी घर के दरवाजे पर उनकी तस्वीर जलाई गई। परिवार वालों का कहना है कि सोनम की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है और उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
गाजीपुर में मिली सोनम, पुलिस पहुंची लेने
जानकारी के मुताबिक सोनम को गाजीपुर पुलिस ने बरामद किया है। उसने खुद अपने घर फोन कर जानकारी दी थी, जिसके बाद उसे खोजा गया। इंदौर पुलिस अब सोनम को गाजीपुर से लेने के लिए रवाना हो गई है। मामले में मेघालय पुलिस भी सक्रिय है क्योंकि हत्या वहीं हुई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि इस केस में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक महिला ने सरेंडर किया है। मेघालय डीजीपी के अनुसार चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस का शक है कि सोनम भी हत्या में शामिल हो सकती है।
शादी से हत्या तक, जानिए पूरा मामला
राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए निकले और बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचे। 23 मई को वे शिलॉन्ग पहुंचे लेकिन इसके बाद अचानक उनका संपर्क घर से टूट गया। परिवार को जब कुछ पता नहीं चला तो उनके भाई शिलॉन्ग पहुंचे। 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। तब से सोनम लापता थीं। अब सोनम के मिलने और उनके बयान से केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के लिए यह मामला अब और पेचीदा हो गया है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
19 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
21 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines