Raja Raghuvanshi killer mistake: पत्नी सोनम संग हनीमून पर गए राजा रघुवंशी को भनक तक नहीं थी कि उसकी पीठ पीछे उसे मारने का प्लान बन चुका है। आखिरी वीडियो में जब स्कूटर पर सोनम गेस्ट हाउस के बाहर राजा के साथ दिखी तो किसी के साथ मोबाइल पर चैट में व्यस्त थी, कहा जा रहा है कि वह हत्यारोपियों को लोकेशन भेज रही होगी। इसके बाद राजा की हत्या हुई। सोनम और हत्यारोपियों ने शिलांग छोड़ दिया। अगर हत्यारोपी एक गलती न करते तो मेघालय पुलिस कभी भी यह केस क्रैक न कर पाती, क्योंकि प्लान बहुत शातिर तरीके से बनाया गया था।
एक गलती और ऐसे पकड़ में आए हत्यारोपी
भूसे में सुई ढूंढने जैसे मुश्किल काम को अंजाम देने में जब मेघालय पुलिस जुटी तो शुरुआत से कड़ी दर कड़ी जोड़ने लगी। राजा और सोनम का स्कूटर भी घटनास्थल से 10 किलोमीटर पहले बरामद हुआ। रास्ते के सीसीटीवी चेक करते समय पुलिस की नजर राजा-सोनम का पीछा कर रहे एक अन्य स्कूटर सवार तीन लोगों पर पड़ी। वहीं, इन 3 लोगों का जिक्र गाइड ने भी पुलिस पूछताछ में किया गया। अब पुलिस का टार्गेट इन 3 लोगों के रुकने के स्थान को लेकर था।
हर होटल और होमस्टे से पूछताछ के दौरान पुलिस उस जगह पर पहुंच गई, जहां राजा की हत्या से पहली रात वो रुके थे। बस वहां तीनों में एक गलती कर बैठा, उसने अपना असली आईडी प्रूफ वहां ठहरने के लिए दिया। वो पता इंदौर का था, जिसे ट्रैक करने के लिए मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया और उसे घर जाकर उठा लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाकी दोनों हत्यारोपियों को पकड़ लिया और तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सोनम ने हनीमून के लिए शिलांग ही क्यों चुना?
सोनम ने हनीमून के लिए शिलांग इसलिए चुना, क्योंकि वो पहले से ही राजा रघुवंशी को मारने का प्लान बना चुकी थी और उसे ऐसी लोकेशन की तलाश थी, जहां आसपास जंगल हों। हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए उपयुक्त था। एक अपरिचित स्थान होने के कारण संदेह कम होने की संभावना थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम ने शिलांग को राज कुशवाह की सलाह पर चुना। राज ने अपने तीन दोस्तों को पहले से शिलांग भेजा था जो सुपारी किलर थे, ताकि योजना को अंजाम दिया जा सके।
सोनम ने गुवाहाटी में माता कामाख्या के दर्शन के बाद अचानक शिलांग जाने का फैसला किया और बिना राजा को बताए टिकट बुक कर लिए। सोनम ने बाद में दावा किया कि शिलांग में उनके साथ लूटपाट हुई और उसका अपहरण किया गया। शिलांग को चुनने का एक मकसद यह भी हो सकता था कि वह हत्या को लूटपाट की घटना के रूप में पेश कर सके, इसमें राज और उनके सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines