Sonam Raghuvanshi case Latest Update: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर केस में सोनम और राज कुशवाह समेत पांचों आरोपियों की जमानत पर शिलांग की सोहरा कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू होगी। सोनम सभी आरोपी जेल में हैं। शिलांग पुलिस आरोपियों की जमानत का विरोध कर रही है। सरकारी वकील तुषार चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद जमानत पर सुनवाई होनी है। पुलिस ने केस में पेश की चार्जशीट में कुल 90 लोगों को गवाह बनाया गया है। गवाहों में सोहरा के गाइड, होम स्टे, स्कूटर वाला समेत गाजीपुर के लोग भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी के 3 अटैंप्ट फेल, फिर ‘हनीमून पर जेल’, चार्जशीट में पुलिस ने रिवील की प्लानिंग
ट्रायल अभी तक शुरू नहीं
इससे पहले मई में हुई वारदात के बाद शिलांग पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में तीन महीने का अधिक का समय लगा था। ट्रायल अभी तक शुरू नहीं हुआ है। कोर्ट के सामने सोनम सहित पांचों आरोपितों ने गुनाह नहीं कबूला है। चार्जशीट में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को मास्टरमाइंड तथा राज कुशवाह और उसके तीनों दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को सह आरोपी करार दिया था। चार्जशीट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने पहले भी तीन बार राज कुशवाहा संग मिलकर पति राजा की हत्या के तीन असफल प्रयास किए थे। चार्जशीट में जांच कताओं ने इस मर्डर केस को खौफनाक साजिश बताया है।
पांच आरोपी जेल में, 3 जमानत पर बाहर
राजा रघुवंशी के मर्डर केस में सोनम और राज कुशवाहा के अलावा विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी अभी जेल में हैं और सबूतों को मिटाने की कोशिश के तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। पहले भी इन आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई गई जो खारिज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी के खिलाफ 790 पेज की चार्जशीट में 3 बड़े खुलासे, विपिन बोला-फांसी से कम सजा मंजूर नहीं
क्या है चार्जशीट में
पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम ने कहा, जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। हनीमून के दौरान कैसे उसके पति राजा का कत्ल करना है। तीन हमलावरों ने उसका साथ दिया। रिपोर्ट में राजा के शव की बरामदगी से लेकर उत्तर प्रदेश में सोनम की गिरफ्तारी तक की घटनाओं की स्पष्ट समयरेखा दी गई है। आरोपपत्र में आरोपी नंबर 1 के रूप में पहचानी गई सोनम ने 11 मई को इंदौर में राजा से शादी करने के बाद भी राज कुशवाहा के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा।
यह भी पढ़ें: ‘सोनम रघुवंशी’ केस जैसा एक और कांड, सोनिया ने प्रेमी संग मिलकर मिटाया ‘सिंदूर’, सुलझी मर्डर मिस्ट्री
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines