Snake Lovers Fight Video Viral: कोई जमीन के लिए लड़ता है, कोई गर्लफ्रेंड के लिए मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। गली में खेलते बच्चों की लड़ाई होने पर परिवारों को आपस में भिड़ते देखा होगा। जानवर भी लड़ते हैं। अकसर सांड या गाय बीच सड़क एक दूसरे से भिड़ती दिख जाती हैं, लेकिन क्या कभी सांपों को आपस में लड़ते देखा है, वह भी नागिन के लिए। अगर नहीं तो हम आपको दिखाते हैं, एक वीडियो जिसे देखकर आंखें खुली रह जाएंगी। 2 सांप आपस में लड़ रहे हैं, वहीं तीसरा सांप मौका पाते ही निकल जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सर्प मित्र रेस्क्यू करके अपने साथ ले गए
मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के कोंडर गांव का है। एक किसान के खेत में अचानक से 2 जहरीले कोबरा सांप आपस में भिड़ गए। दोनों कोबरा के पास एक नागिन भी देखी गई। माना गया कि दोनों कोबरा के बीच लड़ाई नागिन को लेकर हुई थी। इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्प मित्र सलमान ने दोनों कोबरा को अलग किया और उनाके रेस्क्यू करके अपने साथ ले गए, जिन्हे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ा दिया जाएगा। इस बीच दोनों कोबरा को पकड़े जाता देख नागिन अपनी बांबी (बिल) के अंदर चली गई।
यह भी देखें: Watch Video: कीटनाशक चढ़ने से बेहोश हुआ सांप, पुलिसवाले ने मुंह से CPR देकर बचाई जान
सांप को CPR देने का वीडियो भी वायरल
सर्प मित्र सलमान ने बताया कि इस लड़ाई में एक सांप घायल हुआ है, जिसे उपचारी भी दिया गया। वैसे सांप आपस में लड़ते नहीं हैं, लेकिन नागिन पर अपना हक जताने के फेर में यह संघर्ष हुआ होगा। बता दें कि इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कांस्टेबल सांप को CPR देते देखे गए। कांस्टेबल अतुल शर्मा 2018 से अब तक 500 सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने जिस सांप की जान बचाई, वह पानी की पाइप लाइन में फंसा था। लोगों ने उसे निकालने के लिए पानी में कीटनाशक मिलाकर पाइप में डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया, लेकिन कांस्टेबल ने उसकी जान बचा ली।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines