Smriti Irani: भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहले ही अमेठी से ताल ठोंक चुकी हैं। स्मृति ईरानी का नाम बीजेपी की स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल है। वहीं एक रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर फिर से हल्ला बोला है। अमेठी का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं उस क्षेत्र से हूं, जहां 5 दशक तक एक खानदान का राज रहा है।
रैली में गरजीं स्मृति ईरानी
दरअसल मध्य प्रदेश के खजुराहो से बीजेपी उम्मीदवार वी.डी शर्मा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान स्मृति ईरानी ने भी वी.डी.शर्मा की नामांकन रैली में हिस्सा लिया। रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने एक बार फिर से विपक्ष को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। रैली के दौरान उन्होंने कहा कि, मैं उस क्षेत्र से हूं जहां 5 दशक तक एक खानदान ने राज किया है। उस क्षेत्र में कभी बीजेपी का पटका पहनने का मतलब होता था मौत का सामान घर लाना, ऐसा वातावरण हुआ करता था।
हाथ साफ और साइकिल पंचर
खजुराहो में रैली के दौरान स्मृति ईरानी ने अमेठी का जिक्र करते हुए कहा कि, उस क्षेत्र में माथे पर तिलक लगाना और होठों पर राम का नाम होना अपने आप में एक राजनीतिक अभिशाप माना जाता था। मैं जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हूं, वहां हाथ तो था ही लेकिन हाथ के साथ-साथ साइकिल भी चलती थी। पहले हाथ को साफ किया गया और फिर साइकिल पंचर की गई। आज वही बहन आपके क्षेत्र आई है।
विपक्ष पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वंदे भारत और बुलट ट्रेन का जमाना है, लेकिन वो आज भी साइकिल पर चलते हैं और इस विश्वास के साथ मौज लेते हैं कि उनका जो गठबंधन है वो एक-दूसरे की राजनीतिक समर्थन का गठबंधन है। मगर ऐसा नहीं है।
अमेठी से चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी
बता दें कि उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कई सालों से कांग्रेस पार्टी ही जीतती आई है। मगर 2019 के आम चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी में जीत हासिल की, जिसके बाद राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी ने इस बार फिर वायनाड से नामांकन दाखिल कर दिया है। मगर 8 सूची जारी करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines