हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Singrauli: दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में गिरी मां, दोनों भाई-बहन की डूबने से मौत

विज्ञापन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मां और दो मासूम बच्चे कुएं में गिर गए, जिससे दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं मां कुएं में लटकी रही, इस दौरान हल्ला सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, और मां को बाहर निकाला। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के गांव खिरवा की है।

मानसिक रूप से पीड़ित है महिला

परिवार के मुताबिक राजेंद्र बिंद और बेबी बिंद के तीन बच्चे हैं, जिसमें संध्या बिंद 3 साल, प्रिया 15 महीने और रितेश 3 महीने के हैं। पत्नी बेबी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और करीब 1 साल से पागलों की तरह हरकत कर रही है।

अचानक पैर फिसलने से हुआ हादसा

मिली जानाकारी के मुताबिक रविवार को डिप्रेशन की स्थिति में बेबी बिंद अपनी बेटी संध्या और रितेश को गोद में लेकर घर से सुबह 5 बजे निकली। इस दौरान जब वह घर से करीब 100 मीटर दूर बने कुएं पहुंची तो उनका पैर फिसल गया जिसके चलते तीनों गिर गए। लेकिन दोनों बच्चे कुएं में डूब गए और मां कुएं में रॉड पकड़कर लटकी रही।

बच्चों की मां की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन संध्या और रितेश की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें